Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...
30-May-2021 06:01 PM
By Vyom Dipansh
NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है जहां सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। सबसे पहले उसने नवविवाहिता को गोली मारी फिर उसके बाद खुद को भी शूट किया। इस घटना में युवती की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना भागन बिगहा ओपी अंतर्गत तूफानगंज गांव की है।
गौरतलब है कि 26 मई को रहुई के शाहपुर गांव में युवती की शादी हुई थी। शाहपुर गांव निवासी विकास से शादी के बाद युवती अपने मायके आई हुई थी। जिसके बाद आज रविवार को वह अपने देवर के साथ ससुराल जा रही थी। तभी इसकी भनक युवक को लग गयी और रास्ते में ही सिरफिरे युवक ने गाड़ी को ओवरटेक करके रूकवाया। जिसके बाद बोलेरो से खींचकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद खुद को भी शूट किया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। दोनों को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया।
मृतका की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी संदीप कुमार की 21 वर्षीया पुत्री शबनम उर्फ बिंदू के रूप में हुई है। वही घायल युवक राजपाल लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी का रहने वाला है। जो युवती से एकतरफा प्यार करता था। इस संबंध में भागन बिगहा ओपी प्रभारी देवानंद शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्यार का लग रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।