पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
06-Jun-2022 01:17 PM
BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां एक फौजी ससुर ने अपने ही दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। डुमरांव थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई इस वारदात से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक शख्स सैलून में बाल कटवा रहा था इसी दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक मोनू राय वार्ड पार्षद का भाई था। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मोनू राय ने 2 वर्ष पहले डुमरांव के पास के मोहल्ले के रहने वाले सुनील पाठक की बेटी से प्रेम विवाह किया था। ससुराल के लोग इस प्रेम विवाह के खिलाफ थे। इसको लेकर ससुराल के लोगों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। रविवार की देर शाम सैलून में बाल कटाने गए मोनू राय और ससुर के बीच कुछ कहा सुनी हुई उसके बाद फौजी ससुर ने उसे गोली मार दी।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मोनू राय के ससुर सुनील पाठक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ससुर ने पुलिस के समक्ष दामाद की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है। एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी ने खुद फोन कर इस घटना की जानकारी दी और बताया कि आत्मरक्षा में उसे गोली चलानी पड़ी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल और 16 गोली के साथ दो मैगजीन बरामद किया है।