ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / बिहार : सर्कस देखने के दौरान जमकर हुई फायरिंग, दो लोगों को लगी...

बिहार : सर्कस देखने के दौरान जमकर हुई फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

07-Oct-2023 09:51 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां खेल तमाशा देखने को लेकर गोली चली है। जिसमें दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ला में खेल तमाशा देखने के दौरान अचानक गोली चलने से भगदड़ मच गई। इस दौरान दो युवक को गोली लग गई। जख्मी युवक में देवीसराय निवासी गौतम कुमार और मोहन पासवान है। गौतम को जांघ व दूसरे को पैर में छीटा लगी है। घटना के बाद जख्मी गौतम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जिसके बाद यहाँ से इलाज़ कराकर निजी अस्पताल में ले गया। जबकि दूसरे जख्मी को निजी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। 


बताया जा रहा है कि, देवी सराय मोहल्ले में कुछ दिनों से साइकिल से करतब दिखाने का सर्कस लगा है। सर्कस देखने के दौरान कुछ लोगों का आपस में विवाद हो गया। इसके बाद बदमाश ने फायरिंग कर दी। उसी दौरान गोली लगने से दो लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


उधर, इस मामले में दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटन स्थल पर पहुंची तो पता लगा एक युवक के जांघ में गोली लगी है और दूसरा को गोली का छीटा लगा है। एक जख्मी को स्थानीय लोगो द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गय। जहां इलाज के बाद निजी क्लीनिक ले गया है। जख्मी की ओर से आवेदन नही दिया गया है।