राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
01-Aug-2020 12:18 PM
PATNA : सुशांत सिंह राजपूत के मामले में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार सरकार सुशांत केस की जांच सीबीआई से कराने को तैयार है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है अगर सुशांत के परिवार वाले सीबीआई जांच की मांग करे तो बिहार सरकार इसके लिए तुरंत अनुशंसा करेगी। नीतीश कुमार ने कहा है कि केस की जांच में दो राज्यों के पुलिस के झगड़े का सवाल नहीं है. मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करना चाहिए. सुशांत के पिता की दर्ज FIR पर पुलिस जाँच कर रही है और अगर पिता मांग करेंगे तो CBI जांच की अनुशंसा होगी.
उधर बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा है कि बिहार पुलिस पटना में दर्ज एफआईआर के मामले में जांच करने मुंबई गई है लेकिन महाराष्ट्र की पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। बिहार पुलिस की टीम जो दस्तावेज मांग रही है उसे मुहैया नहीं कराया जा रहा शुक्रवार की शाम मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस की टीम के साथ जो बर्ताव किया है उसके बाद बिहार में गुस्सा है और अब सरकार के मंत्री सीधे महाराष्ट्र पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
मंत्री संजय झा ने कहा है कि मुंबई पुलिस से जिस तरह बिहार पुलिस से कन्नी काट रही है वह बता रहा है कि दाल में जरूर कुछ काला है। संजय झा ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक बिहार पुलिस की टीम को मुहैया नहीं कराया जा रहा है और ना उन डॉक्टरों ने कोई जानकारी दी है जिन्होंने पोस्टमार्टम किया। बिहार पुलिस को सहयोग करना तो दूर मुंबई पुलिस उनके साथ असहयोग के रवैये से काम कर रही है। संजय झा ने कहा है कि बिहार सरकार इस मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा कर सकती है लेकिन पहले परिवार वालों को इसके लिए मांग करनी होगी। संजय झा का बयान ऐसे वक्त में आया है जब लगातार यह सवाल उठ रहे थे कि अगर महाराष्ट्र सरकार सीबीआई जांच की अनुशंसा नहीं कर रही तो फिर बिहार सरकार इस तरफ कदम क्यों नहीं बढ़ा रही। अब देखना होगा कि सुशांत के परिवार से वाकई सीबीआई जांच की मांग होती है तो बिहार सरकार रुख क्या रहता है।