2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
25-Feb-2022 01:10 PM
PATNA : बिहार सरकार ने कई डॉक्टरों का तबादला कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कालेज अस्पतालों में तैनात डाक्टरों के आलावा सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर को इधर से उधर किया गया है। दूसरी ओर मुख्यालय में योगदान देकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सामान्य और विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी जिनका चयन उच्चतर शिक्षा के लिए हुआ है उन्हें विरमित करने का आदेश विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक डॉ. मधु प्रिया को DMCH से SKMCH में पदस्थापित किया गया है। SKMCH में स्त्री रोग एवं प्रसव विभाग में पदस्थापित डॉ. भारती कुमारी को DMCH भेजा गया है। डॉ. स्वाति को SKMCH मुजफ्फरपुर से PMCH पटना भेज दिया गया है। जबकि PMCH में पदस्थापित डॉ. सुभाषिनी को SKMCH मुजफ्फरपुर भेजा गया है।
राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल बेतिया में टीबी एवं चेस्ट विभाग के डॉ. अखिलेश कुमार को PMCH, फार्माकोलाजी विभाग के PMCH में तैनात डॉ. कुमार मयंक को SKMC मुजफ्फरपुर भेजा गया है। इसी प्रकार डॉ. प्रज्ञा सुमन जो कि जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय मधेपुरा में थी उन्हें SKMC मुजफ्फरपुर, डॉ. विजय शेखर कुमार को बेतिया से मधेपुरा और CHC फुलवारीशरीफ से डॉ. राजीव कुमार को PMCH के औषधि विभाग और डॉ. सोनल को NMCH भेजा गया है।
दूसरी ओर मुख्यालय में योगदान देकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सामान्य और विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी जिनका चयन उच्चतर शिक्षा के लिए हुआ है उन्हें विरमित करने का आदेश जारी कर दिया है। विभाग ने 4 डाक्टरों को विरमित किया है। सभी डाक्टरों को कहा गया है कि वे पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में योगदान करेंगे।