राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
13-Apr-2021 10:37 AM
GOPALGANJ : बिहार में साइबर अपराधी काफी सक्रीय हो गए हैं. आम लोगों के साथ-साथ अब इन साइबर अपराधियों के निशाने पर बिहार सरकार के मंत्री भी आ गए हैं. गोपालगंज से भाजपा विधायक और सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का किसी ने फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है और उबके ही नाम से एक फेक आईडी बनकर मंत्री के फ्रेंड लिस्ट में जुड़े लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट सेंड किया जा रहा है. फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते ही अपराधी उनसे हजारो रुपए की मांग कर रहे हैं.
दरअसल, गोपालगंज से भाजपा विधायक और सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का फ़ेसबुक पर एकाउंट है. लेकिन साइबर अपराधियों ने मंत्री सुभाष सिंह के नाम से एक फेक अकाउंट बना लिया है और अब मंत्री की ओरिजिनल आईडी से जुड़े लोगों को फेक अकाउंट से रिक्वेस्ट भेजकर उनसे पैसे की डिमांड कर रहे हैं. अपराधी अबतक कई लोगों से पैसे की डिमांड कर चुके हैं. कुचायकोट के तिवारी मटीहानिया गांव के निलेश कुमार मिश्रा ने इसकी शिकायत गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार से की है.
पीड़ित निलेश कुमार मिश्रा के अनुसार, सदर विधायक और सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह के फेसबुक आईडी से उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा गया, जैसे ही उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट किया उसके अगले ही दिन साइबर अपराधियों ने उनसे औपचारिक चैटिंग करने के बाद 50 हजार रुपये की डिमांड की. चैटिंग में लिखा गया कि उनका नेट बैंकिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से तत्काल मंत्री के नाम पर बनाए गए अकाउंट में 50 हजार रुपये भेज दें. युवक ने तत्काल इसकी शिकायत व्हाट्सएप के जरिए एसपी को दी है.