सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
30-Jun-2022 01:56 PM
PATNA: बिहार विधानसभा मानसून सत्र के आखिरी दिन भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराकर उस जगह का नाम नीतीश और मोदी पर रहेगा. यानि बिहार में मोदी-नीतीश नगर बनाया जाएगा. इसकी शुरुआत बांका से की जाएगी.
मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि राज्य के अंदर कई ऐसे लोग हैं जिनके पास जमीन नहीं है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को घर बनाने के लिए राशि दी गई थी. लेकिन जानकारी मिली कि लोगों के पास जमीन का आभाव है. इसके बाद सरकार ने ऐसे लोगों को जमीन आवंटित करने का फैसला लिया है. इन जगहों पर आवास योजना के तहत घर बनाकर लोगों को आवंटित किया जाएगा.
रामसूरत राय ने कहा कि सरकार राज्य के अन्दर भूमिहीन लोगों को घर बनवाकर देने का फैसला किया है. जिस जगह पर घर का निर्माण कराया जायेगा, उसका नाम नीतीश-मोदी नगर होगा. उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत बांका से की जाएगी.