Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
03-May-2023 02:47 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: बिहार में इसी महीने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन होने वाला है। इनके आगमन को लेकर राजद के तरफ से जोरदार विरोध किया जा रहा है। राजद कोटे के मंत्री के तरफ से बाबा के गिरफ्तारी को लेकर बातें कहीं जा रही है। तो वहीं भाजपा के तरफ से बाबा के आगमन का भरपूर समर्थन किया जाएगा। इसी कड़ी में अब भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार को सीधा चुनौती दे डाली है।
दरअसल, बिहार में बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन को लेकर बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव और चन्द्रशेखर द्वारा कहा गया था कि वो बिहार आएंगे तो उनका जोरदार विरोध किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो उन्हें अरेस्ट भी कर लिया जाएगा। अब राजद कोटे के मंत्री के इन्हीं दावों का पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि, अगर बिहार सरकार में हिम्मत है तो वह धीरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार करके दिखाए।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, राजद के तरफ से सिर्फ मुस्लिमों को खुश करने के लिए इस तरह का बयान दिया जा रहा है। राज्य सरकार के तरफ से साजिश के तहत गांधी मैदान में सिर्फ एक समुदाय को कार्यक्रम करने की अनुमति दी जा रही है। जबकि हिंदू धर्म गुरुओं को रोका जा रहा है। अगर सरकार में हिम्मत है तो बिहार के मंदिरों को तोड़कर दिखाएं और धीरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार करके दिखाए। अगर वो सत्ता के नशे में ऐसा करेंगे तो जलकर भस्म हो जाएंगे।
इसके आलावा उन्होंने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के तरफ से बजरंग दल पर पावंदी लगाने की मांग पर कहा कि, आज कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर तानाशाही रवैया अपना रही है। क्योंकि राहुल गांधी की दादी भी तानाशाही में इमरजेंसी लागू किया था। बजरंग दल हमेशा से अच्छा काम करती आई है। कांग्रेस के लोग मुसलामानों को खुश करने के लिए बजरंग दल को बैन करने की बात कहते हैं। गिरिराज सिंह के तरफ से यह भी कहा गया कि, हमारा बस चले तो राहुल गांधी की सोच वालों को बैन कर दिया जाएगा।
आपको बताते चलें कि, धीरेंद्र शास्त्री 12 मई को ही पटना आ रहे हैं। क्योंकि 13 से 17 तक पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ प्रांगण में होगा। यह मठ प्रांगण पूरे 600 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें बाबा के हनुमत कथा प्रवचन के लिए तीन लाख स्क्वायर फीट में पंडाल बन रहा है। भूमि पूजन हो गया है। करीब एक लाख भक्तों के बैठने की व्यवस्था की गई है। भक्तों की गाड़ियों की पार्किंग के लिए 15 लाख स्क्वायर फीट में पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है।