ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
06-Jan-2023 08:32 AM
PATNA : बिहार सरकार ने शिक्षकों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार के तरफ से प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने पत्र लिखकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि, अब राज्य में बिना ट्रेनिंग किए हुए टीचरों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
दरअसल, बिहार सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने पत्र लिखकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को यह सूचित किया है कि ,ऐसे शिक्षक जिन्होंने 19 अक्टूबर 2022 तक प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है या अनुकंपा के आधार पर बिना ट्रेनिंग किए हुए ही नियुक्त हुए हैं उनकी सेवा को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए।
इसके साथ ही इस पत्र में यह भी कहा गया है कि, राज्य में वैसे शिक्षक अपनी सेवा पर बने रहेगें। जिन्होंने 31 मार्च 2019 के बाद और 19 अक्टूबर 2022 तक अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली हो। हालांकि ऐसे सभी शिक्षकों को उनकी ट्रेनिंग पूरी करने की अवधि से नियुक्त माना जाएगा और उसी दिन से उनके सेवा की गणना की जाएगी। इनके ट्रेनिंग से पहले की सेवा की गणना किसी भी प्रयोजन के लिए नहीं की जाएगी।
इसके अलावा वैसे भी शिक्षक सेवा में बने रहेंगे, जो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपेन स्कूलिंग या एससीईआरटी से सम्बद्ध होकर प्रशिक्षणचर्या पूर्ण कर उत्तीर्ण हुए हैं, लेकिन इंटर में 50 फीसदी अंक प्राप्त नहीं कर पाने के कारण उनका परीक्षा परिणाम रोका गया है। लेकिन इसी कैटेगरी में भी प्रशिक्षण पूर्ण नहीं करने वाले या अनुत्तीर्ण रहने वाले शिक्षकों की सेवा समाप्त होगी।