अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
10-Nov-2020 05:26 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. इस बीच बिहार सरकार के तीन मंत्री बुरी तरह से चुनाव हार गए है. तीनों अपनी अपनी विधायिकी तक नहीं बचा पाए.
मुजफ्फरपुर से सुरेश शर्मा हारे
मुजफ्फरपुर से बीजेपी के सुरेश शर्मा चुनाव हार गए हैं. सुरेश शर्मा बिहार सरकार में शहरी विकास मंत्री थे, लेकिन वह चुनाव जीत नहीं पाए. उनको कांग्रेस के जितेंद्र चौधरी ने चुनाव हरा दिया है.
जहानाबाद से हारे शिक्षा मंत्री
जहानाबाद से जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा चुनाव हार गए हैं. कृष्ण नंदन वर्मा को आरजेडी के उम्मीदवार सुदय यादव ने हरा दिया है. चुनाव से पहले भी वर्मा का विरोध हो रहा था. इसके साथ ही बिहार के शिक्षक भी उनके नाराज थे.
मंत्री रामसेवक सिंह चुनाव हारे
हथुआ से जेडीयू उम्मीदवार और बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह चुनाव हार गए हैं. रामसेवक सिंह को आरजेडी उम्मीदवार राजेश कुमार ने बुरी तरह से चुनाव मैदान में मात दिया है. अब तक बिहा सरकार के तीन मंत्री चुनाव हार गए हैं.