Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम
28-Nov-2021 02:25 PM
KATIHAR: शराबबंदी को सख्ती से लागू करवाने के लिए अब राजधानी पटना के साथ-साथ जिला स्तर पर भी उत्पाद विभाग की टीम काफी सजग दिख रही है।इसी कड़ी में देर रात तक उत्पाद विभाग की टीम ने कटिहार के कई होटलों में छापेमारी की। हालांकि इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम के हाथ कुछ नहीं लगा।
शराबबंदी को लेकर जिला प्रशासन सख्त दिख रही है। कटिहार में आधा दर्जन से अधिक होटलों में छापेमारी की गयी। होटलों में हुई छापेमारी से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। उत्पाद अधीक्षक केशव झा ने बताया कि आगे भी यह छापेमारी जारी रहेगी। कटिहार नगर थाना पुलिस साथ उत्पाद विभाग की टीम ने कटिहार के कई होटलों में छापेमारी की।
होटल के एक एक कमरे की तलाशी ली गयी। कई होटलों में तो शादी समारोह में शामिल होने के लिए लोग ठहरे हुए थे। छापेमारी के दौरान उनके कमरों की भी तलाशी ली गयी है। हालांकि इस दौरान कमरे से शराब की बोतले बरामद नहीं हुई है।