ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / news / बिहार: शराब पीकर दूसरे के घर में घुसने की मिली सजा, भीड़ ने...

बिहार: शराब पीकर दूसरे के घर में घुसने की मिली सजा, भीड़ ने नंगा करके पीटा

07-Feb-2022 07:31 PM

NAWADA: नवादा में नशे में धुत एक युवक की जमकर पिटाई की गयी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पहले उसके कपड़े फाड़ दिये गये फिर नंगा करते पीटा गया। यही नहीं बिजली के पोल में भी बांधकर उसे पीटा गया। दरअसल युवक नशे में धुत होकर एक घर में घुस गया था। जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। 


युवक को नंगा कर पिटाई किए जाने का मामला नवादा में सामने आया है। घटना कौआकोल की है जहां युवक नशे की हालत में था। इस दौरान युवक रात में एक घर में जा घुसा। घर में घुसते हुए लोगों ने उसे देख लिया। फिर क्या था लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ डाले। जिससे वह नग्नावस्था में हो गया। 


इसी हालत में लोगों ने बीच सड़क पर युवक की लाठी डंडों से जमकर पीटा और इससे भी मन नहीं भरा तो बिजली के खंभे में बांधकर युवक को पीटा गया। भीड़ को उग्र होता देख किसी ने इसकी सूचना कौआकोल थाने की पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से युवक को छुड़ाया और अपने साथ थाने ले गयी। 


युवक उसी इलाके का रहने वाला है। उसकी पहचान नरेश साव के 24 वर्षीय पुत्र संजीत उर्फ गोरे के रुप में हुई है। शराब के नशे में धुत युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। युवक की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।