ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार सरकार की बड़ी पहल : IGIMS में आने वाले मरीज के परिजन...

बिहार सरकार की बड़ी पहल : IGIMS में आने वाले मरीज के परिजन अब नहीं भटकेंगे इधर - उधर, जल्द बनेगा नया गेस्ट हाउस

25-Jul-2023 07:48 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में सरकारी अस्पताल में शामिल आईजीआईएमएस में अब मरीजों के परिजनों को भटकना नहीं पड़ेगा। यहां उनके रहने- ठहरने के लिए राज्य सरकार ने बेहतर सुविधा वाले गेस्ट हाउस के निर्माण की योजना मंजूर की है। शीघ्र ही इनके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अगले साल जुलाई-अगस्त तक इसके बनकर तैयार होने की संभावना है।


दरसअल,वर्तमान मेंआईजीआईएमएस में बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। लेकिन उनके परिजनों के रहने की कोई अच्छी व्यवस्था नहीं है।इसके कारण उन्हें भटकना पड़ता है। अस्पताल के आगे कई प्राइवेट गेस्ट हाउस बने हुए हैं, जहां ये लोग जैसे-तैसे रह लेते हैं। हालांकि, भारत सरकार की कंपनी पावरग्रिड ने यहां एक गेस्ट हाउस का निर्माण पहले से कराया हुआ है। वे जरूरत पूरी नहीं कर पा रहा।


परिजनों की परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने यहां बेहतर सुविधाओं वाले गेस्ट हाउस निर्माण की योजना तैयार की। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि गेस्ट हाउस का निर्माण खास स्थान पर किया जाए। इसीलिए इसे आपरेशन थियेटर के नजदीक कराने का निर्णय लिया गया है। इनके निर्माण के बाद परिजनों को रहने में काफी सुविधा होगी। उन्हें देर रात अस्पताल से बाहर नहीं जाना होगा। यही नहीं अपने मरीज के निकट ही रहने का अवसर भी मिल सकेगा।


इधर, मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास के तहत इस योजना को स्वीकृति दी गयी है। पिछले दिनों योजना एवं विकास विभाग ने इसके लिए विधिवत टेंडर भी जारी किया था। सरकार ने निर्माण एजेंसी को 12 माह में इनका निर्माण पूरा कर लेने को कहा है। गेस्ट हाउस के निर्माण पर 1.72 करोड़ रुपए खर्च होंगे। हालांकि आवश्यकता पड़ने पर और राशि उपलब्ध करायी जाएगी। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश दिये गये हैं।