बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
14-Aug-2023 09:41 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया है। इस एग्जाम में 76.14 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। कुल 18 हजार 172 परीक्षार्थी मध्यमा बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 13 हजार 837 परीक्षार्थी पास हुए हैं। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष भोला यादव ने रिजल्ट जारी किया है। वेबसाइट bssbpatna.co पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बता दें कि 4 से 7 जुलाई तक यह परीक्षा दो पाली में आयोजित की गयी थी। परीक्षा के एक महीने के भीतर ही रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं अब आगे की पढ़ाई के लिए नामांकन करवा सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट निकाल सकते हैं।
यह भी बताते चले कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति व अन्य बोर्ड की तरह संस्कृत शिक्षा बोर्ड भी अब परीक्षा कैलेंडर जारी करेगा। जिससे छात्र-छात्राओं को यह पता चल पाएगा कि परीक्षा कब होगी। इसके लिए आवेदन कब भरना होगा और रिजल्ट कब जारी किया जाएगा। यह तमाम जानकारी परीक्षा कैलेंडर के जरीये छात्रों को मिलेगी। पिछले दिनों आयोजित एक बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष भोला यादव ने इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि 2023-24 और 2024-25 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा।