मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Jul-2024 08:54 AM
By First Bihar
SIWAN: सीवान में एक सनकी युवक ने अपनी मा-बाप और भाई को चाकू से गोद डाला। गंभीर रूप से घायल युवक की मां और भाई की मौत हो गई जबकि पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा गांव की है। बलेथा गांव निवासी शिवनाथ साह का छोटा बेटा सूरज कहीं जाने के लिए पिकअप पर सामान लोड कर रहा था। इसी दौरान बड़ा भाई अवधेश सूरज से किसी बात को लेकर उलझ गया। देखते ही देखते बात बढ़ गई और अवधेश ने छोटे भाई सूरज पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बीच बचाव करने पहुंची मां और पिता पर भी अवधेश ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे मां की भी मौके पर मौत हो गई जबकि पिता बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों मां-बेटे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।