ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / बिहार : सनकी पिता ने छठ के दिन अपने दूधमुंहे बेटे को मौत...

बिहार : सनकी पिता ने छठ के दिन अपने दूधमुंहे बेटे को मौत के घाट उतारा, घर के पीछे मिला सिर कटा शव

15-Apr-2024 03:26 PM

By First Bihar

SEOHAR : शिवहर में एक सनकी पिता ने अपने ही दूधमुंहे बेटे की बेहरमी से गला काटकर हत्या कर उसके शव को घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। सुबह जब परिवार के लोगों ने बच्चे को घर में नहीं पाया तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान बच्चे का शव घर के पीछे झाड़ी से बरामद किया गया। घटना नगर थानाक्षेत्र के वार्ड संख्या- 24 के चिकनौटा की है।


दरअसल, शिवहर नगर पंचायत के वार्ड संख्या- 24 के वार्ड पार्षद शंकर साह की बेटी ज्ञानी देवी की शादी करीब 22 साल पहले तरियानी के सरवरपुर के रहने वाले राजेश साह के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद राजेश साह की पत्नी अपने मायके आकर रहने लगी। इसके बाद राजेश भी अपने ससुराल में ही रहने लगा। इसी दौरान दो बेटियों का जन्म हुआ। लंबे समय से बेटे का इंतजार कर रहे ज्ञानी देवी ने करीब एक महीने पहले बेटे के जन्म दिया था।


कई साल के इंतजार के बाद बेटे के जन्म को लेकर घर में जश्न का माहौल था। मृतक बच्चे की मां ने चैती छठ का व्रत रखा था। शाम को अर्ध्य देने के बाद सभी लोग घर लौट आए। सब लोग सुबह घाट जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच आरोपी पिता ने अपने दूधमुंहे बेटे को घर के पीछे झाड़ियों में ले गया और धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।


बच्चे के शव को जंगल में फेंककर आरोपी घर लौट आया। सोमवार की सुबह घाट जाने की तैयारी के बीच बच्चे को घर से लापता पाया गया। संभावित जगहों पर बच्चे की तलाश शुरू की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिवार के लोगों को बच्चे के पिता राजेश पर शक हुआ और जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई बयां कर दी।


आरोपी की निशानदेही पर बच्चे के शव को घर के पीछे झाड़ियों से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। छठ के दिन बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सनकी पिता ने अपने ही बेटे की हत्या क्यों की, फिलहाल यह एक बड़ी पहेली बनी हुई है।

रिपोर्ट-- समीर कुमार झा