ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार: सनकी पति ने पीट-पीटकर बेरहमी से कर दी पत्नी की हत्या, हत्यारे...

बिहार: सनकी पति ने पीट-पीटकर बेरहमी से कर दी पत्नी की हत्या, हत्यारे को पुलिस ने दबोचा

12-May-2022 01:17 PM

BANKA: रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना बांका से आ सामने आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के बूढ़ीघाट गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक महिला की पहचान सोवत टुडू की पत्नी बहामुनि सोरेन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बहामुनि की शादी करीब एक साल पहले सोवत टुडू से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक था लेकिन बाद में आरोपी किसी न किसी बात को लेकर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। इसी बीच किसी बात को लेकर आरोपी पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।


मृतक महिला के मायके वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ में जुटी है। आरोपी ने किस कारण से पत्नी की हत्या की यह अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है।