ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

बिहारः सनकी पति ने पहले पत्नी का किया मर्डर, फिर खुद को लगा ली आग

बिहारः सनकी पति ने पहले पत्नी का किया मर्डर, फिर खुद को लगा ली आग

24-Mar-2024 03:17 PM

By First Bihar

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में एक सनकी पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद अपने शरीर मे आग लगा ली। यह घटना चकमेहसी थाना अंतर्गत सैदपुर पंचायत के वार्ड 12 सैदपुर मेला गेट के निकट की है। इसके बाद युवक को गंभीर हालत में पूसा अनुमंडल अस्पताल से डीएमसीएच रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद चकमेहसी थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। फिलहाल पति और पत्नी के बीच विवाद के कारण की जानकारी नही मिल सकी है।


वही, स्थानीय लोगों के बीच पारिवारिक कलह की चर्चा है। मृतका की सैदपुर मीना देवी (40) के रूप में पहचान हुई है। वही उसका पति देवेन्द्र साह झुलस जाने से गंभीर रूप से जख्मी है। बताया गया है कि देवेन्द्र ने रात में ही किसी ठोस चीज से पत्नी के सिर पर वार कर मौत की नींद सुलायी, लेकिन इसकी जानकारी लोगों को सुबह उस समय हुई जब देवेन्द्र ने अपने शरीर मे आग लगायी।


बताया गया है कि, देवेन्द्र ठेला पर चाय नास्ता की दुकान करता था जबकि पत्नी घर पर ही किराना की छोटी दुकान संभालती थी। बीती रात पति व पत्नी ने साथ खाना खाने के बाद सोने गए। दूसरे कमरे में बच्चे सो रहे थे। रात में पति और पत्नी के बीच कब विवाद हुआ और कब देवेन्द्र में पत्नी के सिर पर वार कर हत्या की किसी को पता नहीं चला। सुबह वह अपने ठेला पर दुकान करने भी गया। जहां उसके कपड़े पर खून देख लोगों ने पूछा तो किसी को कुछ बताए बगैर  घर चला आया और शरीर पर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली। 


उधर, हल्ला होने पर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाई। उसी दौरान खोज करने पर लोगों ने बिस्तर पर पत्नी को मृत अवस्था मे पाया। मृतका को एक पुत्र व एक बेटी है। बेटी छह साल पूर्व में ही शादी कर ससुराल जा चुकी वही पुत्र सुबह ट्यूशन पढ़ने गया था। आग बुझाने के बाद लोगों ने देवेन्द्र को इलाज के लिए पूसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत देख डीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने के बाद मामले की जांच में जुट गयी।