Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
25-Apr-2022 11:39 AM
JEHANABAD : दिल दहला देने वाली घटना जहानाबाद से सामने आ रही है, जहां एक सनकी पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद अपनी भी जान दे दी। घटना शकूराबाद थाना क्षेत्र के बंधु बीघा गांव की है। यहां पति ने पहले पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद का भी गला रेत डाला। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
मृतक की पहचान बंधु बीघा गांव निवासी अजीत कुमार और उसकी पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। वारदात के वक्त घर में सिर्फ पति-पत्नी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर पिछले 7 दिनों से विवाद चल रहा था। इसी बीच अजीत ने संगीता की चाकू से गला रेतकर अपना भी गला रेल लिया। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि पटना पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक दो साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले एक शादी समारोह के दौरान भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।