मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-May-2024 05:27 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक सनकी देवर ने अपनी ही भाभी की जान ले ली। आरोपी देवर ने भाभी पर डायन का आरोप लगाते हुए उसकी कनपट्टी में गोली दाग दी। महिला सो रही थी इसी दौरान देवर कमरे में घुसा और अपनी भाभी को गोली मार दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी और उसकी मां घर से फरार हो गए हैं। घटना रामपुर हरी थानाक्षेत्र के भवानीपुर की है।
मृतक महिला की पहचान 29 वर्षीया गीता देवी के रुप में की गई है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2012 में गीता देवी की शादी रामेश्वर सहनी से हुई थी। उनके चार बच्चे भी हैं। उसकी सास और देवर अक्सर डायन होने का आरोप लगाकर उसके साथ झगड़ा करते थे। शनिवार की दोपहर भी उसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
देर रात आरोपी देवर भाभी के कमरे में पहुंचा और पति के साथ सो रही गीता देवी की कनपट्टी में पिस्तौल सटाकर गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी देवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी सुजीत मिश्रा ने बताया कि थानाक्षेत्र के भवानीपुर में एक महिला की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की गई और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।