ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: सनकी बेटे ने बूढ़ी मां को मौत के घाट उतारा, संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका

14-Jul-2024 03:56 PM

By First Bihar

PURNEA: पूर्णिया में एक कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से वार कर अपनी बूढ़ी मां को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान आरोपी युवक ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर भी हमला कर उन्हे घायल कर दिया। घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के इटहरी गांव की है।


मृतक महिला की पहचान ईटहरी गांव निवासी परमानंद भगत की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह मृतका का छोटा बेटा आलोक जायसवाल अपने कमरे में सोया हुआ था, तभी उसके रूम से चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनकर ललिता देवी बेटे के कमरे में पहुंची तभी आरोपी बेटे कृष्णा जायसवाल ने उसके सिर पर वार कर दिया।


इस दौरान आरोपी ने आलोक की पत्नी को भी घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ गांव से फरार हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कृष्णा जायसवाल बहुत दिनों से अपने ससुराल में ही रहता था और कुछ दिन पहले ही अचानक पत्नी के साथ गांव पहुंच गया और वहीं रहने लगा था।


किस कारण से इस वारदात को अंजाम दिया गया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।