Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
04-Jan-2024 07:12 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां घर से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके घर से एक किलोमीटर दूर से बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई है। घटना उदाकिशुनगंज के बिहारीगंज की है।
मृतक की पहचान बिहारीगंज वार्ड-14 निवासी उमेश प्रसाद भगत के 32 वर्षीय बेटे मिट्ठू कुमार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मिट्ठू कुमार पूर्णिया में रहकर फेरी का काम करता था। बीते 31 दिसंबर को वह अपने गांव आया था। बुधवार की शाम करीब 4 बजे वह घर से निकला था। रात में जब वह घर नहीं पहुंचा खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह में जानकारी मिली कि बिहारीगंज के बिशनपुर प्लाई मिल के सामने सड़क किनारे बाइक और शव पड़ा है।
परिजनों के मुताबिक मृतक मिट्ठू कुमार का किसी से कोई विवाद नहीं था। किसी ने उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया है। उन्होंने कहा कि अगर एक्सीडेंट में मौत होती तो बाइक भी क्षतिग्रस्त होता, लेकिन बाइक को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बिहारीगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने अभी आवेदन नहीं दिया है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।