ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

बिहार: संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

12-May-2022 11:12 AM

ARARIA: अररिया में एक महिला का संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके घर से थोड़ी ही दूर पर एक पेड़ के नीचे से बरामद किया गया है। सुबह-सुबह शव मिलने की जानकारी जैसे ही इलाके के लोगों को मिली, घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बताया जा रहा है कि महिला प्रेमलता देवी की शादी 12 साल पहले नगर थाना क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर गांव में हुई थी। महिला का पति और ससुर दूसरे प्रदेश में रहकर राज मिस्त्री का काम करते हैं। महिला अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ गांव में रहती थी। गुरुवार की सुबह जब लोग खेतों की तरफ जा रहे थे तो प्रेमलता का शव पेड़ के नीचे देखा। स्थानीय लोगों घटना की जानकारी मृतका के परिजनों और पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


परिजनों ने प्रेमलता देवी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में जमकर हंगामा मचाया। बताया जा रहा है कि महिला का मोबाइल घर से गायब है। मृतका के परिजनों हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।