ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / बिहार : संदिग्ध हालत में घूम रहा था युवक, लोगों ने चोरी के...

बिहार : संदिग्ध हालत में घूम रहा था युवक, लोगों ने चोरी के आरोप में सिक्कड़ से बांधकर पीटा

06-Mar-2022 04:38 PM

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक बार फिर भीड़ ने कानून को अपने हाथ में ले लिया। घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके की है। यहां आक्रोशित भीड़ ने चोरी के आरोप में एक युवक को जमकर पिटाई कर दी। गुस्साए लोगों ने युवक को सिक्कड़ से बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। पूछताछ के दौरान आरोपी शख्स ने गैंग के अन्य साथियों की जानकारी पुलिस को दी है। आरोपी युवक की पहचान रोहित उर्फ जॉन्डिस के रूप में की गई है। पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


इस गैंग में अहियापुर की एक महिला के भी शामिल होने की जानकारी मिल रही है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपियों के ठिकानों से पुलिस द्वारा चोरी के सामानों को बरामद करने की सूचना है।


जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को माड़ीपुर निवासी मदन साह के घर से शातिर चोरों ने 30 हजार कैश और आभूषण समेत अन्य कीमती सामानों की चोरी कर लिया था। आरोपी शख्स रविवार को इलाके में संदिग्ध हालत में घूम रहा था। जिसपर संदेह होने के बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और सिक्कड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी।