बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
14-Apr-2023 08:35 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी में एक बाप-बेटे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई जबकि एक शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साथ दो लोगों की संदिग्ध मौत से पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि दोनों बाप-बेटे की मौत डायरिया के कारण हुई है, हालांकि इलाके के लोगों में संदिग्ध मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं की जा रही है। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठ लोगियार गांव की है।
मृतकों की पहचान लोगियार गांव निवासी नवल दास और उसके बेटे परमेंद्र दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक नवल दास शराब तस्करी का काम करता था। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया था। हाल में में नवल दास जेल से छूटकर बाहर आया था। इसी बीच दोनों बाप बेटों की मौत कुछ ही घंटों के भीतर हो गई, जिसके बाद परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच पड़ोसी हीरालाल सिंह की हालत बिगड़ गई। इस घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन की टीम गांव में कैंप कर रही है। मेडिकल टीम को भी गांव में बुलाया गया है। मेडिकल टीम के जांच अभियान में गांव में डायरिया के पांच मरीज मिले हैं। पूरे मामले पर एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि गांव में डायरिया के कई मरीज मिले हैं, पुलिस और मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रही है और हालात पर नजर रखी जा रही है।