petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
13-Dec-2023 10:52 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार में अक्सर शादी ब्याह में बार बालाओं के अश्लील डांस का आयोजन किया जाता है।ऐसे में कई बार कानून के उलंघन का मामला सामने आता है। यहां ग्रामीणों इलाकों में विवाह के मौके पर देसी कट्टे के साथ बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए हैं। इसके बाद इसका वीडियो और फोटो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में देशी कट्टे के साथ बार बालाओं के अश्लील डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कृष्णानंद स्टेडियम में सामूहिक बाल विवाह का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 30 जोड़े की शादी की गई। इसी दौरान बार-बाला का नृत्य का आयोजन भी रखा गया था। इसी में बार बालाओं के अश्लील डांस का या वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं, इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति महिला डांसर को देशी कट्टा खुले आम देकर फायरिंग कर रहा है और नर्तकी हाथ में देसी कट्टा लेकर भोजपुरी गानों पर ठुमके लगा रही है। जिसके बाद इस हर्ष फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसी चर्चा है की इस मामले की शिकायत मिलने के बाद भी सुलतानगंज थाना के पुलिसकर्मी मुकदर्शक बनकर रात भर इस अश्लील डांस का आनंद ले रहे थे। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।