मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
16-Mar-2023 03:47 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जो लोगों के लिए चर्चा की विषय बन गया है। संपत्ति और रुपयों के लिए अगर किसी को अगवा कर लिया जाए तो ये बात समझ में आती है लेकिन यहां समोसे के लिए एक छात्र को अगवा कर लिया गया। हालांकि बदमाशों ने पुलिस के डर से बाद में छात्र को छोड़ दिया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी गई। पुलिस ने अगवा छात्र को बरामद कर लिया है। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास के पास की है।
अपहृत 10वीं के छात्र की पहचान कुचायकोट के रहने वाले संजय सिंह के बेटे पंकज कुमार के रूप में हुई है।पीड़ित छात्र ने पुलिस को बताया कि उसके स्कूल के सीनियर छात्रों के द्वारा बार-बार उसे समोसा खिलाने के लिए परेशान किया जा रहा था। जब पीड़ित छात्र ने उन्हें समोसा खिलाने से मना कर दिया तो 8,9 छात्रों ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया। जिसके बाद वो सभी छात्र पंकज को एक घर में लेकर गए जहां सभी ने उसकी पिटाई की। वहीं छात्र के घर ना पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और मदद मांगी।
पुलिस ने अपहरण की सूचना मिलते ही छात्र की खोजबीन करने के लिए छापेमारी करने लगी। जिसके बाद पुलिस के डर के कारण अपहरणकर्ताओं ने छात्र को बसडीला चंवर में छोड़ दिया। जहां से पुलिस ने पीड़ित छात्र को बरामद किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा। फिलहाल पीड़ित के बयान पर गोपालगंज पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं फिलहाल अन्य आरोपी फरार है। पुलिस उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।