ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

बिहार: सहेली की शादी से लौट रही थी नाबालिग छात्रा, बीच रास्ते में तीन हैवानों ने कर दिया गंदा काम

12-Jun-2022 03:15 PM

SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक किशोरी के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना महिन्दवारा थाना क्षेत्र के गांव की है। यहां 10वीं की नाबालिग छात्रा गांव में ही अपनी सहेली की शादी में शामिल होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में गांव के ही तीन युवकों ने उसे दबोच लिया और नशीली चीज सुंधाकर बेहोश करने के बाद उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला।


पीड़ित छात्रा बेहोशी की हालत में रातभर जंगल में पड़ी रही। सुबह जब उसे होश आया तो वह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। गांव में पंचायत के स्तर पर मामले को दबाने की कोशिश की गई। पंचायत की ओर से लड़की और उसके परिजनों को कहा गया कि वे समझौता कर लें लेकिन पीड़िता परिजनों के साथ महिला थाना पहुंची और तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।


दरअसल, बीते शुक्रवार की देर रात 10वीं की छात्रा गांव में ही अपने सहेली की शादी में शामिल होने के लिए उसके घर गई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात वह अपनी एक अन्य सहेली के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए गांव के ही संतोष, अभिषेक और ब्रजेश ने उसे घेर लिया। पीड़िता की सहेली किसी प्रकार जान बचाकर वहां से भाग निकली लेकिन तीनों आरोपियों ने लड़की को दबोच लिया।


पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई। तीनों उसे पकड़कर जंगल की तरफ लेकर गए और बारी बारी से मुंह काला किया। इधर, थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।