ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

बिहार : सहेली के साथ कमरे में सो रही थी नाबालिग लड़की, फ्रेंड के पिता ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दिया गंदा काम

26-Mar-2022 02:15 PM

ARRAH : भोजपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते 24 मार्च को चरपोखरी के देवढ़ी गांव में नदी के किनारे से नाबालिग लड़की का शव मिलने के मामले में शनिवार को चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि लड़की की हत्या से पहले उसने अपने जीजा और कुछ दोस्तों के साथ मिलकर लड़की का गैंगरेप किया था। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद जब लड़की ने दम तोड़ दिया तो शव को नदी के किनारे ठिकाने लगा दिया था।


आरोपी मृतक लड़की की दोस्त का पिता है। बताया जा रहा है कि नवादा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की अपनी शादीसुदा सहेली से मिलने उसके घर गई थी। नाबालिग लड़की अपनी सहेली के साथ उसके कमरे में सो रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे अपना शिकार बनाया। इधर, काफी देर तक जब नाबालिग लड़की अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। थक हारकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे।


मृतका के भाई ने 13 मार्च को बहन के अपहरण की जानकारी पुलिस को दी। थाने में केस दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने लापता लड़की की सहेली के पिता को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहा कि लड़की को खाने में जगह देकर मार दिया गया था और उसके बाद शव को नदी के किनारे दफना दिया था।


गिरफ्तार आरोपी नंदजी मुसहर की निशानदेही पर पुलिस ने बीते 24 मार्च को लड़की का शव नदी के किनारे से बरामद किया था। जब पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद आरोपी नंदजी की बेटी और उसकी पत्नी से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। 


इसके बाद नंदजी ने भी पुलिस के सामने गैंगरेप की बात स्वीकार करते हुए अन्य आरोपियों गोलका मुसहर, विकास मुसहर, चैत मुसहर, ढेढा मुसहर और मुख्तार मुसहर का नाम बताया। इस वारदात में शामिल पांच आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इधर, FSL की टीम को जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। फिलहाल पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।