मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
13-Jun-2023 10:27 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान के दौरान मंगलवार की उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सफाई कर्मियों की नजर नाले में पड़े नवजात के शव पर पड़ी। नाले से नवजात का शव मिलने के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना नगर के जेके हाई स्कूल के पास की है।
बताया जा रहा है कि रोज की तरह बस स्टैंड की तरफ से नाले की सफाई करते हुए सफाई कर्मी जैसे ही स्कूल के पास पहुंचे थे, तभी नाले से कचरा निकालने के दौरान नवजात शिशु का शव मिला। सफाई करिमियों ने घटना की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी। इस बीच घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों ने बताया कि इसकी सूचना नगर निगम में दी गई है। फिलहाल मृत नवजात को कहीं पर दफना दिया जाएगा। हालांकि जिस प्रकार से नवजात का शव नगर निगम के नाले में मिला है उससे कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।