ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बिहार: बीच सड़क पर प्रेमी-प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

18-Aug-2023 08:34 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी-प्रेमिका के साथ बीच सड़क पर जमकर मारपीट की गई। गुस्साए लोगों ने पहले युवक को बेरहमी से पीटा फिर युवती के साथ भी हैवानियत की। इस दौरान किशोरी के ऊपर जमकर डंडे बरसाए गए हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पिटाई का वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो कांटी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि किशोरी और युवक फोन पर बातचीत करते थे। इस बात की जानकारी जब मुहल्ले के लोगों को हुई तो उन्होंने दोनों को सबक सीखाने का प्लान बना लिया। 


गुस्साए लोगों ने पहले युवक के ऊपर जमकर लात घूंसे बरसाए और जब इससे भी मन नहीं भरा तो किशोरी के साथ बीच सड़क पर हैवानियत की। भीड़ में शामिल लोगों ने किशोरी के बाल खींचे और उसके ऊपर डंडे बरसाए। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर मौजूद रही लेकिन किसी ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की। दोनों की पिटाई के बाद उनके परिजनों को चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया।


इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने वायरल वीडियो को लेकर अनिभिज्ञता जाहिर की है। एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं आया है, मामला संज्ञान में आने पर सख्स कार्रवाई की जाएगी।