ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: सड़क किनारे प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

01-Nov-2023 05:53 PM

By First Bihar

GAYA: गया में एक प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटनास्थल से प्रॉपर्टी डीलर की बाइक को भी बरामद किया है। मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया है। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के भिंडस-गहलोर रोड की है।


मृतक की पहचान अतरी थाना के अभयपुर गांव निवासी कमलेश कुमार के रूप में हुई है जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहता था और प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। परिजनों की मानें तो कमलेश का अबगीला में दो लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। किसी राणा नाम के शख्स ने फोन कर बुलाया था और बाद में कमलेश वापस घर नहीं लौटा।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।