मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
01-Jul-2023 11:27 AM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों के किसी न किसी की जान न जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क किनारे दो युवकों का शव बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर दरभंगा एनएच 27 पर बेनीबाद ओपी के हनुमाननगर चौक के समीप दो युवकों का शव मिला है। जिसकी पहचान बेनीबाद ओपी के ही पागाडीह निवासी आर्यन कुमार पिता अमरेंद्र मंडल और अंकित कुमार पिता संजीव मंडल के रूप में हुई है। इन दोनों युवक का शव आज अहले सुबह गश्ती करने निकली पुलिस टीम के नजर में आई। जिसके बाद इसकी पड़ताल की गई।
बताया जा रहा है कि, आज अहले सुबह गश्ती पर निकली पुलिस टीम को मुजफ्फरपुर -दरभंगा एनएच 27 पर बेनीबाद ओपी के हनुमाननगर चौक के पास दो युवकों का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। जिसके बाद गश्ती दल ने दोनों शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल के समीप ही एक कंटेनर गाड़ी भी खड़ी नजर आई जिसका ड्राईवर को कर्मी फरार था। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
वहीं, पुलिस की गश्ती दल ने सड़क पर अजब दोनों युवकों का शव बरामद किया जिसके सिर में चोट लगी थीं। जिसके बाद अब पुलिस को शक है कि वहीं खड़ी कंटेनर गाड़ी ने इन दोनों युवकों को ठोकर मार दी है। जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया वहीं कंटेनर को जब्त कर लिया है।
इधर, इस घटना को लेकर मृतक के ग्रामीणों का कहना है कि गांव से चार युवक दो बाइक से रात निकले थे। दो युवक तो घर लौट आया पर इन दोनों युवक की मौत की सूचना आयी।लोग सशंकित है कि इन दोनों युवक की मौत दुर्घटना है या हत्या। वहीं , इस मामले में बेनीबाद ओपीध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस मौत की जांच में जुटी है जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।