ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

बिहार: सड़क किनारे खड़े शख्स की गोली मारकर हत्या, सुबह सवेरे मर्डर से इलाके में सनसनी

15-Jul-2023 11:24 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक को चार गोलियां दाग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालपुर की है।


मृतक की पहचान लालपुर के वार्ड संख्या 27 के रहने वाले रामबहादुर पंडित के बेटे सुरेश पंडित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह सुरेश सड़क किनारे खेत में काम कर रहा था, तभी बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में सुरेश को चार गोलियां लगीं, जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


गोली की आवास सुनकर जबतक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तबतक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। गुस्साए परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया हालांकि बाद में काफी समझाने बुझाने के बार परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


पूरे मामले पर बेगूसराय एसपी ने बताया है कि सुबह करीब 10 बजे यह घटना हुई है। वारदात के थोड़ी ही देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एसपी के मुताबिक, मृतक का अपने ही भाई से जमीन का विवाद चल रहा था और उसी विवाद को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्या में शामिल मृतक के छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।