सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
22-Jul-2024 01:17 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में भीषण सड़क हादसे में एक निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई। फाइनेंस कंपनी का मैनेजर अपनी बाइक पर सवार होकर ऑफिस के लिए निकला था, तभी तेज रफ्तार स्कॉपियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
दरअसल, मुंगेर में श्री कृष्ण सेतु और उससे जुड़ा एप्रोच पथ इन दिनों दुर्घटना का केन्द्र बन गया है। आए दिन इस पुल और एप्रोच पथ पर हादसे हो रहे हैं। सोमवार को श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति कि मौत हो गई। मृतक की पहचान धरहरा थाना क्षेत्र के बंगलवा निवासी संजीत कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि संजीत कुमार सुबह-सुबह अपनी पल्सर बाइक से खगड़िया के महेशखूट स्थित अपनी ऑफिस जा रहा था। इसी दौरान श्री कृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर वाणिकी कॉलेज के पास खगड़िया की ओर से आ रही स्कॉर्पियो का टायर फट गया। जिससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और उसने संजीत कि पल्सर बाइक में जबरदस्त टक्कर मारी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और संजीत सड़क कि सेफ्टी वॉल की दूसरी ओर फेंका गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।