ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बिहार: सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ऑटो ने रौंदा

30-Jul-2023 04:30 PM

By First Bihar

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां सड़क हादसे में एक होमगार्ड जवान की दर्दनाक मौत हो गई। होमगार्ड जवान भगवान बाजार थाना क्षेत्र में स्थित चिल्ड्रन पार्क के पास सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उसे रौंद डाला। घायल जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतक होमगार्ड जवान की पहचान छपरा शहर के गुदड़ी मोहल्ला निवासी 53 वर्षीय रामाशंकर यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक जवान छपरा शहर स्थित डीआईजी आवास में डियूटी पर प्रतिनियुक्त था। डियूटी के दौरान जवान चाय पीने के लिए डीआईजी आवास से बाहर निकलकर रोड़ पार कर रहे था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो नें उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद जवान परिजन और बिहार गृह रक्षक वाहिनी स्वयं सेवक संघ छपरा के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। बता दें कि पुलिस और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण छपरा नाबालिक लड़कों द्वारा ऑटो चलाकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और लोग असमय ही मौत के शिकार हो रहे हैं।