ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार : सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, तेज रफ़्तार वाहन...

बिहार : सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, तेज रफ़्तार वाहन ने ली जान

27-May-2023 03:24 PM

By First Bihar

ARA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन रोड एसिडेंट की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर जिले के मुख्यालय आरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। 


दरअसल, जिले के पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरो-बिहटा हाइवे पर चिलबिलिया मोड़ के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में दोनों दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


वहीं, इस घटना में मृतकों की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी स्व. ओम प्रकाश सिंह का 18 वर्षीय पुत्र भीम कुमार और ददन सिंह का 19 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार शामिल है। दोनों इंटर के छात्र थे। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल आरा में कराया गया। दुर्घटना का कारण अनियंत्रित परिचालन बताया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, प्रिंस अपने दोस्त भीम कुमार के साथ रिश्तेदार हरेराम सिंह के बेटे रोहित कुमार के बारात में शामिल होने के लिए गड़हनी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव गया था। शनिवार की सुबह दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चिलबिलाया मोड़ के समीप अनियंत्रित वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में प्रिंस कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, भीम कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों से इसकी सूचना दोनों के घरवालों को मिली। दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने भीम कुमार को भी मृत घोषित कर दिया।


इधर, इस घटना में मृत प्रिंस कुमार तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार में मां श्रद्धा कुंवर, एक भाई अर्जुन और एक बहन नीतू कुमारी है। वहीं, भीम कुमार भी दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में मां आरती देवी, एक भाई पवन और बहन प्रिया है। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा है। घर के बड़े औलाद की मौत से परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।