RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
26-Jun-2023 09:28 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता ही जिस दिन सदाज हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक जज का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसमें जज के पिता समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर - सोनवर्षा राज एनएच 107 पर भटौनी पंचायत के टेंगराहा मोड़ के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में सिविल कोर्ट के जज प्रफुल्ल कुमार सिंह के परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि जज सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
वहीं, घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि जज का पूरा परिवार मधेपुरा जिले के शहजादपुर गांव में एक तिलक समारोह में भाग लेकर सरडीहा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के टेंगराहा गांव के पास अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
इधर, इस घटना में मृत लोगों की पहचान रणजीत सिंह (65 वर्ष) नारद सिंह (70 वर्ष), सचिन सिंह (55 वर्ष) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में एक का नाम प्रफुल्ल सिंह हैं जो बांका जिला में जज के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।