मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-Jul-2023 10:14 AM
By First Bihar
SIWAN : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां, सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। इनलोगों की कार पानी से भरे गड्ढे में पलट गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के नूरहाता बांग्ला फील्ड में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ये लोग एक कार में सवार होकर जा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ़्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई और गड्डे में पलट गई। जिससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि, नूरहाता बांग्ला फील्ड में कार में सवार होकर तीन युवक बर्थडे पार्टी में जा रहे थे, तभी कार पानी से भरे गड्ढ़े में पलट गई। जिससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।