ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / बिहार : सड़क हादसे में CISF जवान की मौत, सिर में आई थी...

बिहार : सड़क हादसे में CISF जवान की मौत, सिर में आई थी गंभीर चोट

10-Aug-2024 10:10 AM

By First Bihar

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला कटिहार से सामने आया है। जहां सेना के एक जवान की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गयी है। इसके बाद पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार जिला के मनिहारी थाना अंतर्गत मनिहारी निवासी सीआईएसएफ जवान जितेंद्र कुमार पासवान की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। यह एक बर्थडे पार्टी में भोज खाने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे इसी दौरान उनकी बाइक में एक ट्रक से पीछे से टकरा गई जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ जवान जितेंद्र कुमार पासवान मुंबई में पोस्टेड थे। जितेंद्र कुमार पासवान की उम्र 37 वर्ष थ। उनके पिता दशरथ पासवान और माता सुमित्रा देवी मनिहारी के रेलवे कॉलोनी वार्ड नंबर 5 में रहते है। जितेंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी सोनम कुमारी 3 वर्षीय बेटी जैसी कुमारी और 5 महीने के बेटे ज्ञान कुमार को छोड़ गए। इनकी उनकी शादी 2011 में हुई थी। 


उधर, इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि अहले सुबह 3:00 से करीब मनिहारी थाना के ड्राइवर ने देखा कि जितेंद्र कुमार पासवान अपनी बाइक के साथ सड़क पर अधिक ट्रक मे टकराकर गिरे हुए थे। उनकी स्थिति को देखकर स्थानीय युवकों ने तुरंत उन्हें मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर उन्होंने मृत्यु घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों की मानना है कि सड़क किनारे ट्रकों को गलत तरीके से पार्क करने के कारण आए दिन ऐसी  दुर्घटना होती रहती है। इसके बाबजूद सरकार सचेत नहीं है।