Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
08-Feb-2024 08:45 AM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा ममाला दरभंगा से निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसों की वजह से तीन लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बरगांव ओपी थाना क्षेत्र के दरभंगा-सहरसा मुख्य मार्ग एसएच-17 स्थित बजरंग चौक की है। जहां हाइवा और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दरभंगा में सड़क हादसे में 3 बाइक सवार की मौत हो गई है। तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से तीनों की जान गई है। वहीं, घटना से नाराज लोगों ने जमकर बवाल काटा।
मृतक की पहचान आसी गांव के निवासी मो. बदरूल के 20 वर्षीय पुत्र मो. अनवर और मो. अंसार के 27 वर्षीय पुत्र मो.अंजर के रूप में हुई है। वहीं अस्पताल में दम तोड़ने वाले तीसरे युवक की पहचान मों मोतिम के 17 वर्षीय बेटे मोहमद फरहान के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर वरीय अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों समझा-बुझाकर शांत कर यातायात को बहाल किया।
उधर, घटना के बाद बड़गांव ओपी सहित जमालपुर, कुशेश्वर स्थान और बिरौल के थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल को घटना स्थल पर तैनात किया गया। वहीं, देर रात करीब 12 बजे एसडीएम उमेश कुमार भारती और एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि के समझाने और मुआवजा की घोषणा के बाद लोग शांत हुए।