ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / बिहार : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की हुई मौत,आक्रोशित लोगों ने किया...

बिहार : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की हुई मौत,आक्रोशित लोगों ने किया NH जाम; जानिए पूरा मामला

13-Dec-2023 02:18 PM

By First Bihar

MADHEPURA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान पर नहीं आती हो। इसी कड़ी में एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के सुखासन वार्ड-2 में सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके के लोग काफी आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया है। 


वहीं, इस घटना में मृतका की पहचान सुखासन वार्ड दो निवासी नीरो कामती की पत्नी उमा देवी (55) के रूप में हुई। मृतका के पुत्र रतन कुमार कामती ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे उनकी मां उमा देवी मधेपुरा-पतरघट मुख्य मार्ग को पार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया और बाइक लेकर मधेपुरा की ओर भाग गया। इस दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 


जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने उसे मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन व अन्य जांच के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज से पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 


 वहीं,मृतका की लाश जब एम्बुलेंस से गांव पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने मृतका की लाश को मधेपुरा-पतरघट मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि परिजनों को मुआवजा राशि दी जाए और बाइक चालक की पहचान कर उसे पर कार्रवाई किया जाए। लगभग 2 घंटे तक सड़क जाम रहा, जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया। 


उधर, इस मामले में सदर थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवा दिया गया है। मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।