EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
01-Jul-2023 01:22 PM
By First Bihar
BANKA : देवर और भाभी का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है। लोगों इन रिश्तों का उदाहरण तक देते हैं। लेकिन, जब इन रिश्तों पर सवाल उठना शुरू हो जाए तो मामला कुछ अलग हो जाता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक महिला के साथ गांव के ही रिश्ते में लगने वाला देवर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की कोशिश की है। जिसके बाद उसे इस काम की जो सजा मिली है वह अपने आप में काफी भयानक है।
दरअसल, जिले के सदर थाना क्षेत्र एक महिला के साथ गांव के ही रिश्ते में लगने वाला देवर ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद गुस्से में आई महिला ने उस युवक का प्राइवेट पार्ट ही ब्लेड से काट कर जख्मी कर दिया। इसके बाद जख्मी युवक किसी तरह से वहां से भाग निकला। हालांकि, घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इलाके में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।
वहीं, घटना के संबंध में पीड़िता ने नजदीकी थाने में लिखित आवेदन भी दर्ज करवाया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि, उसके पति और बच्चे घर पर नहीं थे और रात में वह दरवाजा की कुंडी लगाना भूल गई थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए छत के रास्ते घर में प्रवेश कर रात्रि में करीब 10 बजे रिश्ते में लगने वाला देवर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद वह अपनी बचाव में उसने ब्लेड से आरोपी का गुप्तांग काटकर जख्मी कर दिया। उसे कमरे में बंद कर गांव के मुखिया और आसपास के लोगों को बुलाने चली गई। इस बीच जख्मी युवक कमरे की कुंडी को तोड़कर घर से फरार हो गया।
इधर, इस मामले को लेकर बांका सदर थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथिमिक दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका सदर असप्ताल में उसका इलाज करवाया गया है, उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषी को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी।