ब्रेकिंग न्यूज़

“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा

बिहार : आरजेडी उम्मीदवार रितु जायसवाल के पति समेत 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज : जानिए.. क्या है पूरा मामला

19-May-2024 11:33 AM

By First Bihar

SEOHAR : शिवहर से आरजेडी उम्मीदवार रितु जायसवाल के पति अरुण कुमार समेत कुल 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी के बयान पर रितु जायसवाल के पति समेत सभी आरोपियों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंधन को लेकर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है।


नगर थाने में दर्ज एफआईआर में शिवहर मातृ शिशु अस्पताल में बिना अनुमति के सभा करने, लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने और धारा -144 का उल्लंघन कर आम लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। थानेदार ने बताया कि राजद प्रत्याशी रितु जयसवाल के पति अरुण कुमार, राजद की प्रदेश प्रवक्ता स्वाति मिश्रा, राम एकबाल राय क्रांति सहित 30-35 अज्ञात पर आदर्श आचार संहिता का थाना कांड संख्या 138/24 दर्ज की गई है।


बता दें कि मातृ शिशु अस्पताल शिवहर में मृतक के परिजनों के द्वारा शव का पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण हंगामा मचाया गया था। इसी दौरान राजद उम्मीदवार रितु जायसवाल के पति अरुण कुमार अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मुआवजा की भी मांग को लेकर हंगामा मचाया गया था। इस दौरान लाउडस्पीकर का प्रयोग कर लोगों को संबोधित भी किया गया था। अब इस मामले में आरजेडी उम्मीदवारे के पति समेत 35 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा