ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / बिहार : ऋषि कुंड स्नान करने गई दो महिलायों का ट्रेन की चपेट...

बिहार : ऋषि कुंड स्नान करने गई दो महिलायों का ट्रेन की चपेट में आने से मौत, राजधानी एक्सप्रेस से हुआ हादसा

11-Aug-2023 10:08 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां आज अहले सुबह राजधानी एक्सप्रेस से कटकर दो महिला की मौत हो गई है। जिसके बाद घटनास्थल के पास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, सुचना के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


दरअसल, बेगूसराय रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम के पास आज अहले सुबह डिब्रूगढ़- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई। इस घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जैसे ही दोनों महिला की मौत की खबर परिजनों में लगी वैसे ही परिजनों में कोराहम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। 


वहीं, इस घटना में मृत महिला की पहचा नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला निवासी नवल किशोर राय की पत्नी फूलो  देवी एवं जुगल राय की पत्नी विद्या देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ही महिलाएं पुरुषोत्तम मास को लेकर ऋषि कुंड स्नान के लिए घर से निकली थी और जैसे ही वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी उसी समय वो सामने से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।


इधर, इस  घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय रेल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।