BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
19-Sep-2022 03:27 PM
CHHAPRA : खबर छपरा से है, जहां सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने सेक्स रैकेट संचालकों के साथ जमकर मारपीट की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मारपीट में घायल हुए लोगों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि मामले में दो लोगों गिरफ्तार किया है। घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित एसडीएस कॉलेज के पास की है।
दरअसल, एसडीएस कॉलेज के पास एक घर में लंबे दिनों से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रिहायशी इलाके में देह व्यापार का घिनौना कारोबार बिना किसी रोकटोक के फल फूल रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने टाईगर मोबाइल के जवानों को इसकी जानकारी दी थी लेकिन पुलिस के जवान मौके पर आते तो थे लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौट जाते थे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक एसडीएस कालेज के पास कुछ महिलाओं के द्वारा इस सेक्स रैकेट को संचालित किया जा रहा था। हर रोज नए नए लोग यहां पहुंचते थे और थोड़ी देर बाद चले जाते थे। लोगों को जैसे ही इस बात की भनक लगी वे आक्रोशित हो गए और देह व्यापार के अड्डे पर हमला बोल दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने देह व्यापार के कारोबार में लिप्त लोगों के साथ जमकर मारपीट की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।