ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार: रेप के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था शख्स

21-Nov-2022 01:30 PM

NALANDA: नालंदा में गुस्साए लोगों ने रेप के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक की हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसके शव को गांव में ही छिपाकर रखा था लेकिन इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। रविवार की देर रात युवक की हत्या की गई है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र की है।


आरोपी युवक का गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध था। महिला के बुलाने पर युवक देर रात उससे मिलने के लिए पहुंचा था। जैसे ही इस बात की जानकारी महिला के परिजनों को मिली वे मौके पर पहुंच गए। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गुस्साए परिजनों ने युवक की बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


वारदात की जानकारी को छिपाने के उद्देश्य से महिला के परिजनों ने युवक के शव को छिपा दिया था लेकिन ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिल गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। युवक के शरीर पर मारपीट के निशान मौजूद हैं। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।