ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार: रास्ते से उठाकर युवक की हत्या, दोस्तों पर ही पीट-पीटकर मर्डर करने का आरोप

02-Jan-2024 02:05 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने ड्यूटी जा रहे शख्स को बीच रास्ते से उठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। युवक काम पर जाने के लिए घर से निकला था लेकिन बदमाशों ने अगवा कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के दोस्तों द्वारा ही हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।


मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटी एघु निवासी रामविलास सिंह के 25 वर्षीय बेटे सूरज कुमार के रूप में की गई है। मृतक के चाचा मिट्ठू सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह सूरज पैदल ही घर से निकला था। उसने नौलखा मंदिर के पार्किंग में ड्यूटी करने जाने की बात कही थी लेकिन रात करीब 8 बजे जानकारी मिली कुछ लोगों ने इसे नौलखा मंदिर से उठा लिया है।


परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। देर रात जानकारी मिली कि मंदिर के बगल में स्थित गड्ढे में इसे पीट-पीट कर फेंक दिया गया है। उठाकर निजी अस्पताल ले गए, लेकिन दो जगह से रेफर कर दिया गया। तीसरी जगह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूरज तीन बार जेल भी जा चुका था। परिजनों को आशंका है कि किसी विवाद में दोस्तों ही ने ही पीट-पीट कर हत्या कर दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले पर बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया दोस्तों के साथ मारपीट की बात सामने आ रही है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।