Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
05-Apr-2022 07:01 PM
GAYA : गया में दुष्कर्म पीड़िता से रिश्वत के रूप में सेक्स की डिमांड करना एक पुलिस अधिकारी को काफी महंगा पड़ गया। आरोपी दारोगा रेप पीड़िता को दुष्कर्म का केस खराब करने की धमकी देकर सेक्स करने का दबाव बना रहा था। इस दौरान उसने पीड़िता के मोबाइल पर कई बार अश्लील वीडियो भी भेजा। जब रेप पीड़िता दारोगा के साथ सेक्स करने को तैयार नहीं हुई तो उसने दुष्कर्म के चार आरोपियों को क्लीन चिट दे दी।
जिसके बाद पीड़िता ने SSP हरप्रीत कौर से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी दी। पीड़िता ने सबूत के तौर पर उसके और दारोगा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो एसएसपी को सौंपा। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा महिला थानाध्यक्ष को दिया। थानाध्यक्ष रवि रंजना ने जांच के दौरान ऑडियो को सही पाया। जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, पिछले साल कुछ लड़कों ने एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित युवती ने गया के डेल्हा थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस केस की जांच का जिम्मा दारोगा सुधीर कुमार को मिला था। जांच के दौरान दारोगा सुधीर कुमार ने युवती के मोबाइल पर कई बार अश्लील वीडियो भेजे और उसे फोन कर सेक्स करने की डिमांड की। जब लड़की तैयार नहीं हुई तो उसे धमकी दी कि अगर वह बात नहीं मानेगी तो केस खराब कर दिया जाएगा।
जब युवती ने दारोगा की डिमांड को पूरा नहीं किया तो दारोगा सुनील कुमार ने अपने कहे अनुसार दुष्कर्म के केस को खराब कर दिया और पांच आरोपियों में से चार को निर्दोष बताते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। जिसकी शिकायत युवती ने एसएसपी हरप्रीत कौर से की। जांच में युवती आरोप सही पाए गए तो डेल्हा थाने से दरोगा सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।