ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / बिहार : राजधानी पटना में संपत्ति के लिए रिश्तों का कत्ल, विधवा महिला...

बिहार : राजधानी पटना में संपत्ति के लिए रिश्तों का कत्ल, विधवा महिला की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या

08-Feb-2022 04:56 PM

By BADAL ROHAN

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां संपत्ति के विवाद में एक विधवा महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के टिकिया टोली इलाके की है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक महिला की पहचान टिकिया टोली निवासी पिंकी देवी के रूप में की गई है। पिंकी देवी के पति सुनील महतो का काफी दिनों पहले ही मौत हो चुकी थी और महिला का कोई बच्चा भी नहीं है। हत्या का आरोप मृतक महिला के भैसुर अनिल और सुरेश समेत अन्य परिजनों पर लगा है। पिंकी देवी के मायके वालों के मुताबिक ससुरालवालों की नजर पिंकी की संपत्ति पर थी। 


बताया जा रहा है कि आरोपी भैसुर अनिल और सुरेश का संपत्ति को लेकर अक्सर पिंकी देवी से झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को भी किसी बात को लेकर पिंकी देवी और ससुराल के लोगों के साथ बहस हुई थी। जिसके बाद आरोपियों ने पहले तो पिंकी देवी का हाथ पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी और जब इससे भी मन नहीं भरा तो ईंट पत्थर से कूचकर बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गये। 


वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। मृतिका के परिजनों ने बताया कि पिंकी देवी कबाड़ी का काम करती थी और अपना मकान बनवा रही थी। ससुरालवालों ने पिंकी देवी की संपत्ति को हड़पने के लिए उसको मौत के घाट उतार दिया।